पाठ प्रगति / Lesson Progress0 / 3
डेस्कटॉप और वॉलपेपर बदलना
आप क्या सीखेंगे:
- डेस्कटॉप के मुख्य अंगों - आइकन्स, टास्कबार और स्टार्ट बटन को पहचानना
- पर्सनलाइजेशन सेटिंग्स से डेस्कटॉप का वॉलपेपर बदलना
पाठ के चरण
1कदम 1

कंप्यूटर शुरू होने के बाद डेस्कटॉप स्क्रीन को देखें। यहाँ आइकन्स (Icons), स्टार्ट बटन और नीचे क्षैतिज टास्कबार (Taskbar) दिखाई देगा।
2कदम 2

खाली डेस्कटॉप पर राइट क्लिक करके 'Personalize' चुनें, फिर नीचे 'Desktop Background' पर क्लिक करके नया वॉलपेपर चुनें और Save Changes दबाएं।
3कदम 3

डेस्कटॉप पर नीचे बाईं ओर गोल स्टार्ट बटन (Start Orb) को देखें। इसका उपयोग मुख्य स्टार्ट मेनू खोलने के लिए किया जाता है।
याद रखें
डेस्कटॉप कंप्यूटर स्क्रीन का मुख्य कार्यक्षेत्र (Workspace) है जो बूटिंग प्रक्रिया पूरी होने पर सबसे पहले दिखाई देता है।
गलती मत करना
बिना 'Save changes' पर क्लिक किए पर्सनलाइजेशन विंडो बंद न करें, वरना आपका नया वॉलपेपर लागू नहीं होगा।